Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

एमसीजी करेगा ऐतिहासिक 150वां एनिवर्सरी टेस्ट की मेजबानी, टिकटों की रिकॉर्ड मांग

। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मार्च 2027 में खेले जाने वाले ऐतिहासिक 150वें एनिवर्सरी टेस्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस खास मुकाबले के लिए टिकटों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है।

05 Feb 2026

एमसीजी करेगा ऐतिहासिक 150वां एनिवर्सरी टेस्ट की मेजबानी, टिकटों की रिकॉर्ड मांग

नई दिल्ली। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मार्च 2027 में खेले जाने वाले ऐतिहासिक 150वें एनिवर्सरी टेस्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस खास मुकाबले के लिए टिकटों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है।

सार्वजनिक टिकट बैलेट इस सप्ताह बंद होने जा रहा है और उससे पहले ही भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 11 मार्च 2027 से एमसीजी में खेला जाएगा और खास बात यह है कि यह पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट होगा। यह मुकाबला क्रिकेट के 150 साल के गौरवशाली इतिहास का जश्न होगा, जिसमें खेल की दुनिया के कई बड़े और प्रतिष्ठित नामों की मौजूदगी तय मानी जा रही है।

टिकटों की अत्यधिक मांग को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने इतिहास में पहली बार सार्वजनिक बैलेट सिस्टम अपनाया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, इस बैलेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार, 6 फरवरी को शाम 5 बजे (ऑस्ट्रेलिया समय के अनुसार) तय की गई है। बैलेट बंद होने के बाद सभी आवेदनों को रैंडमाइज किया जाएगा और सफल आवेदकों को 20 फरवरी तक सूचित किया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस इवेंट के लिए न केवल विक्टोरिया बल्कि अन्य राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। खास तौर पर विदेशों से आए अधिकतर आवेदन यूके से हैं। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आवेदनों को विक्टोरिया के निवासियों से अलग श्रेणी में गिना जा रहा है।

सीए इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी जीवित पुरुष और महिला आईसीसी हॉल ऑफ फेम इंडक्टी, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य, 1977 के सेंटेनरी टेस्ट में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी, पूर्व टेस्ट कप्तान और दोनों देशों के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। अब तक 100 से ज्यादा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट की दिग्गज हस्तियां अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर चुकी हैं।

150वां एनिवर्सरी टेस्ट उस ऐतिहासिक परंपरा की अगली कड़ी होगा जिसकी शुरुआत मार्च 1877 में एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच से हुई थी। इसके बाद 1977 में खेला गया सेंटेनरी टेस्ट भी ऐतिहासिक रहा, जिसमें डेविड हूक्स, टोनी ग्रेग और रिक मैककॉस्कर जैसे दिग्गजों ने यादगार प्रदर्शन किया था। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट और सेंटेनरी टेस्ट दोनों ही 45 रन से जीते थे।

यह मुकाबला एमसीजी में खेला जाने वाला पहला पुरुष डे-नाइट टेस्ट भी होगा। आयोजन के दौरान दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए विशेष समारोह और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय बनने जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एमसीजी करेगा ऐतिहासिक 150वां एनिवर्सरी टेस्ट की मेजबानी, टिक
। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मार्च 2027 में खेले जाने वाले ऐतिहासिक 150वें एनिवर्सरी टेस्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News